उत्तर प्रदेश
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 09 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
जनता दर्शन के दौरान संबंधित अधिकारी एवं