बहराइच: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हुजूरपुर, बहराइच थाना हुजूरपुर क्षेत्र के खैरी चौराहा के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेतवीर बाबा स्थान के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुआ।

बहराइच: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हुजूरपुर, बहराइच
थाना हुजूरपुर क्षेत्र के खैरी चौराहा के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेतवीर बाबा स्थान के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुआ।
पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हुजूरपुर की तरफ से आ रही सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या *UP40 BP 2545* ने सड़क किनारे खड़े दयाराम को जोरदार टक्कर मार दी।
घायल की पहचान *दयाराम* निवासी कुर्मिन पुरवा, ग्राम बसंतपुर, थाना हुजूरपुर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दयाराम का पैर टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना
खैरी चौराहा के पास सुबह के समय वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे ऐसे हादसे रोके जा सकें।
फिलहाल पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शेष रिपोर्ट




