Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

महसी तहसील क्षेत्र में तैनात एसडीएम राजेश अग्रवाल से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

बहराइच जिले की महसी तहसील क्षेत्र में स्थित चर्चित लेजर रिजॉर्ट की जमीन के कुछ हिस्से को सरकारी भूमि होने का दावा किया गया है। इसी जमीन से जुड़े मामले को लेकर अधिवक्ता भारत प्रसाद मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

अधिवक्ता का आरोप है कि सरकारी भूमि होने के दावे से जुड़े मामले में एसडीएम महसी द्वारा गलत निस्तारण किया गया। मामले को लेकर अधिवक्ता भारत प्रसाद मिश्रा को तहसील के चक्कर लगाने पड़े और उनका लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और एसडीएम महसी अथवा प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। पत्रकार गुलशन अवस्थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!