सेवा संकल्प अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की बनी कार्ययोजना
बहराइच 16 सितंबर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, बहराइच के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता से मुलाकात कर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

सेवा संकल्प अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की बनी कार्ययोजना
बहराइच 16 सितंबर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, बहराइच के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता से मुलाकात कर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में गांवों में जनकल्याण, जनभागीदारी और जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्रा ने कहा कि प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद ग्राम पंचायतों में प्रधानों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मनरेगा, तालाब निर्माण, गौशाला संचालन सहित अन्य विकास कार्यों में धन आहरण और भुगतान से जुड़ी दिक्कतों के समाधान की मांग रखी। साथ ही अभियान में संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि जिले के सभी 14 विकासखंडों में चिन्हित 40 स्थानों पर 15 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख परियोजनाओं, नदी तटों, मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में भी विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। बैठक में प्रदेश महासचिव राम सुंदर पाण्डेय, जिला संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार यादव व राजू शुक्ला, जिला मंत्री सरोज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गिरी सहित विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




