देवीपाटन मंडल प्रभारी बनने पर विनोद श्रीवास्तव का बहराइच में जोरदार स्वागत
बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव को देवीपाटन मंडल का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रथम बार बहराइच आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया

देवीपाटन मंडल प्रभारी बनने पर विनोद श्रीवास्तव का बहराइच में जोरदार स्वागत
बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव को
देवीपाटन मंडल का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रथम बार बहराइच आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता रामहर्ष यादव एवं ललिता हरेंद्र पासवान ने विनोद श्रीवास्तव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विनोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अपने संबोधन में विनोद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता से निरंतर संवाद संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। वरिष्ठ समाजवादी नेता रामहर्ष यादव ने कहा कि विनोद श्रीवास्तव के अनुभव से देवीपाटन मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं ललिता हरेंद्र पासवान ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।




