Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती: खराब मौसम और भारी बारिश के चलते 26 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय, डीएम ने जारी किया आदेश

श्रावस्ती।जनपद में खराब मौसम एवं लगातार हो रही अतिवृष्टि से जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

श्रावस्ती: खराब मौसम और भारी बारिश के चलते 26 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय, डीएम ने जारी किया आदेश

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

श्रावस्ती।जनपद में खराब मौसम एवं लगातार हो रही अतिवृष्टि से जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2026 को सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में *जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जनपद के *समस्त राजकीय / शासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को दिनांक 26.09.2026 तक पूर्णतः बंद* रखने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!