उत्तर प्रदेश

गोण्डा: खरगूपुर पावर हाउस पर हादसा, लाइन बनाते समय पोल से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

खरगूपुर/गोण्डा। खरगूपुर पावर हाउस पर बिजली बहाली का काम कर रहे एक कर्मचारी के साथ बड़ा हादसा हो गया। 33 हजार की लाइन की मरम्मत के दौरान एक कर्मचारी पोल से फिसलकर नीचे जमीन पर गिर गया।

गोण्डा: खरगूपुर पावर हाउस पर हादसा, लाइन बनाते समय पोल से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

ब्यूरो रिपोर्ट – गोण्डा

 

खरगूपुर/गोण्डा। खरगूपुर पावर हाउस पर बिजली बहाली का काम कर रहे एक कर्मचारी के साथ बड़ा हादसा हो गया। 33 हजार की लाइन की मरम्मत के दौरान एक कर्मचारी पोल से फिसलकर नीचे जमीन पर गिर गया।

 

सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे उठाकर गोण्डा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बेंदुली से खरगूपुर की मुख्य लाइन को ठीक किया जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

 

सूत्र: विश्वासमणि तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!