उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराना है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!