उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 09 लाख किसानों के खाते में सीधे भेजे 493 करोड़ रूपये

चक्रवात एवं बाढ़ से प्रभावित कृषकों को मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने बांटी सहायता राशि

गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 09 लाख किसानों के खाते में सीधे भेजे 493 करोड़ रूपये

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

चक्रवात एवं बाढ़ से प्रभावित कृषकों को मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने बांटी सहायता राशि

 

जनपद में जनहानि, मकान क्षति एवं पशु हानि के सापेक्ष भी वितरित की गई सहायता राशि*

श्रावस्ती, 12 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जनपद में दिनांक 25-26 सितम्बर एवं 08 अक्टूबर को अचानक खराब हुए मौसम एवं राप्ती नदी के बढ़े हुए जलस्तर से किसानों की 2296.547 हे0 फसल खराब हो गई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए शासन के निर्देशानुसार 8338 किसानों को 03 करोड़ 90 लाख रूपये की सहायता राशि आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में किसानों के खाते में आनलाइन माध्यम से प्रेषित की गई। गोरखपुर में आयोजित केन्द्रीय कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर सहायता राशि वितरण की शुरूआत की गई। तत्पश्चात् जनपद में भी किसानों के खाते में धनराशि भेजी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 विधायक ने बताया कि आपदा आने 10 दिन के अन्दर सर्वेक्षण कराकर सभी प्रभावित अन्नदाताओं के खाते में सहायता राशि भेजकर मा0 मुख्यमंत्री जी ने उनके आंसू पोछने का सराहनीय कार्य किया है। इस आपदा से प्रभावित किसानों को न केवल फसल क्षति के सापेक्ष सहायता राशि प्रदान की गई है, बल्कि जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षति के लिए भी सहायता राशि दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा आपदा आने के तत्काल बाद टीम गठित कर सर्वेक्षण कराया गया और छुट्टियों के बाद भी कर्मचारियों ने किसानों की सहायता राशि उनके खाते में पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य किया। जिसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है।

जिलाधिकारी ने सभी को धन्यवाद देते हुए बताया कि अभी तक जनपद में 04 जनहानि, 05 पशुहानि, 595 मकान क्षति एवं 2296.547 हे0 फसल क्षति के सापेक्ष 4 करोड़ 39 लाख 35 हजार 299 रूपये सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है।

कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने किया।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, उपजिलाधिकारी क्रमशः जमुनहा रवि प्रताप सिंह, भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना रवेन्द्र कुमार सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!