शारदीय नवरात्रि पर पुलिस लाइन में गूंजे जय माता दी के जयकारे, SP बहराइच ने की माँ परमेश्वरी दुर्गा की मूर्ति स्थापना
*बहराइच।* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस लाइन बहराइच स्थित मंदिर प्रांगण में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनपद – बहराइच
*दिनांक – 16.10.2026*
शारदीय नवरात्रि पर पुलिस लाइन में गूंजे जय माता दी के जयकारे, SP बहराइच ने की माँ परमेश्वरी दुर्गा की मूर्ति स्थापना
*बहराइच।* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस लाइन बहराइच स्थित मंदिर प्रांगण में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में माँ परमेश्वरी दुर्गा जी की मूर्ति की विधि विधानपूर्वक स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना की गई।
धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना सम्पन्न कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर श्रद्धा एवं भक्तिभाव से सराबोर रहा और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
इस पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री आयुष विक्रम सिंह*, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी*, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल, बहराइच*




