*नानपारा: नगर पालिका के वार्ड नं 15 में मानक विहीन नाली निर्माण, घटिया सामग्री के उपयोग से सरकारी धन का दुरुपयोग*
*नानपारा, बहराइच।* उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद नानपारा में भ्रष्टाचार के चलते विकास कार्यों की पोल खुल रही है।

नगर पालिका नानपारा के अंतर्गत *वार्ड नं 15 मोहल्ला चिकवा टोला* में चल रहा नाली निर्माण कार्य पूरी तरह से *मानक के विपरीत* कराया जा रहा है।
*घटिया सीमेंट और सामग्री का उपयोग -*
स्थानीय लोगों के अनुसार यह नाली निर्माण कार्य सभासद *रूबी बेगम* और सभासद प्रतिनिधि *कलाम हुसैन उर्फ चुन्नू* की देखरेख में कांट्रेक्टर *तौहीद अली हादी* के द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में बेकार किस्म की सीमेंट और अन्य घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
नाली को नीचे से सही तरीके से खोदकर और उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट-मसाले से बनाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।
*जनता को नहीं मिलेगी जलभराव से मुक्ति -*
घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री से बनी नाली कुछ ही दिनों में टूट-फूट जाएगी, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग तो होगा ही, साथ ही जनता को जल भराव और गंदगी की समस्या से भी मुक्ति नहीं मिल पाएगी।
स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की है। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई करते हैं या ऐसे ही भ्रष्ट कर्मचारी मानक विहीन कार्य कराते रहेंगे।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र सिंह