2.740 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मोतीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। थाना मोतीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

2.740 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मोतीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। थाना मोतीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 2 किलो 740 ग्राम चरस, तीन मोबाइल फोन और दो हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम 3 अक्टूबर को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पड़रिया मोड़ से करीब 400 मीटर दूर सरकला गांव की ओर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में जयतेष पुत्र विश्वराम के पास से 1 किलो 400 ग्राम चरस, रियलमी मोबाइल और एक हजार रुपये, इकबाल खां पुत्र वारिस के पास से 640 ग्राम चरस, लावा कीपैड मोबाइल व 500 रुपये तथा याकूब उर्फ पिन्टू पुत्र अली बहादुर के पास से 700 ग्राम चरस, वीवो मोबाइल और 500 रुपये बरामद हुए। तीनों आरोपी सोहनी बलईगांव थाना मोतीपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 431/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।




