उत्तर प्रदेश
बहराइच: वन स्टॉप सेंटर पहुंचे जिलाधिकारी, नवजात शिशु अनमोल का जाना हाल, दिया उपहार
*बहराइच।* जिलाधिकारी ने आज वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

बहराइच: वन स्टॉप सेंटर पहुंचे जिलाधिकारी, नवजात शिशु अनमोल का जाना हाल, दिया उपहार
रिपोर्ट गुलशन कुमार यादव उजाला हिंद न्यूज़ चैनल श्रावस्ती
*बहराइच।* जिलाधिकारी ने आज वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाल ही में मिले नवजात शिशु *अनमोल* के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चे से मिलकर उसका हाल-चाल जाना और उसे उपहार भी भेंट किया।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ को नवजात की बेहतर ढंग से देखभाल करने और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।




