Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव का भव्य आयोजन आज

 

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सनातन धर्म के व्यापक उत्साह, संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता निर्माण के उद्देश्य से जिला नानपारा में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में ‘हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव’ का आयोजन 27 जून 2026 (शनिवार) सायं 7:30 बजे राज पैलेस एंड मदेशिया पार्क, नानपारा में किया जाएगा।
आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों, महिला पुरुष किशोर किशोरियों तथा स्वयंसेवकों से कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, राष्ट्रभक्ति, संगठन एवं सांस्कृतिक चेतना पर विचार व्यक्त किए जाएंगे।
जिला स्तर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के आयोजन हेतु नगर कार्यवाह आनन्द एवं नगर संघचालक गोपाल ने सभी सनातनियों से सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!