उत्तर प्रदेश
बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसल की उम्मीद जगी
बारिश से किसानों की डीजल का खर्च बचा, धान की रोपाई हुई शुरू

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद सच की आवाज
बहराइच, यू पी। बहराइच में आज सुबह रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी है। खरीफ की फसल के लिए ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बहराइच में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी है।
ज्वाला प्रसाद ने बताया, “धान की रोपाई के बाद पानी की सख्त जरूरत थी। ट्यूबवेल से खर्चा बहुत हो रहा था। अब ये बारिश हो गई है तो फसल बच जाएगी।”
कृषि विभाग के अनुसार इस बारिश से धान, मक्का और गन्ने की फसल को फायदा होगा। मिट्टी में नमी आ गई है। अभी 2-3 दिन और बारिश हो जाए तो सोने पे सुहागा हो जाएगा। बाजार में भी रौनक दिखी। किसानों ने खाद-बीज की खरीद शुरू कर दी है।




