Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

रिसिया: PHC लक्ष्मणपुर शंकरपुर में सीएम जन आरोग्य मेले में फिर नदारद मिले डॉक्टर, फार्मासिस्ट के भरोसे निपटाया गया मेला

बहराइच   रिसिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर शंकरपुर में हर रविवार की भांति आज भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद यहां कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिला। मेले का आयोजन और समापन सिर्फ फार्मासिस्ट के भरोसे ही किया गया।

रिसिया: PHC लक्ष्मणपुर शंकरपुर में सीएम जन आरोग्य मेले में फिर नदारद मिले डॉक्टर, फार्मासिस्ट के भरोसे निपटाया गया मेला

 

 

रिपोर्ट उमाशंकर गुप्ता

 

 

बहराइच

रिसिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर शंकरपुर में हर रविवार की भांति आज भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद यहां कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिला। मेले का आयोजन और समापन सिर्फ फार्मासिस्ट के भरोसे ही किया गया।

 

शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जन आरोग्य मेला इसीलिए लगाया जाता है ताकि दूर-दराज से आए मरीजों का डॉक्टर द्वारा इलाज कर दवाई दी जा सके। लेकिन PHC लक्ष्मणपुर शंकरपुर में शासन के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां डॉक्टर हर रविवार को नदारद रहते हैं।

 

अधीक्षक की उदासीनता पर सवाल*

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की देखरेख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम* के द्वारा की जाती है। ग्रामीणों और तीमारदारों का आरोप है कि अधीक्षक की उदासीनता के चलते यह स्थिति बनी हुई है। डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।

 

मरीजों ने कहा कि “मेला के नाम पर सिर्फ पर्चा बनता है, दवा भी आधी-अधूरी मिलती है। डॉक्टर साहब आते ही नहीं तो इलाज कौन करेगा?”

 

मरीज परेशान

मेले में दूर-दराज से आए मरीज घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटे। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर दोषी डॉक्टरों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!