एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोटरी क्लब ने लगाए 210 पौधे
रोटरी क्लब बहराइच द्वारा रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ब्लॉक रिसिया के ग्राम पटेल नगर स्थित रोटेरियन अनिल सिंघल के फार्म हाउस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोटरी क्लब ने लगाए 210 पौधे
हरगोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच 02 अगस्त।
रोटरी क्लब बहराइच द्वारा रविवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ब्लॉक रिसिया के ग्राम पटेल नगर स्थित रोटेरियन अनिल सिंघल के फार्म हाउस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक 210 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन अनिल सिंघल, रोटेरियन कैलाश जालान एवं रोटेरियन हिमांशु कंसल के नेतृत्व में आंवला, जामुन, फालसा, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई। वहीं क्लब के मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता को क्लब की ओर से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, सचिव रामेश्वर रस्तोगी, राम गोपाल अग्रवाल, मुदित जालान, नमन अग्रवाल, प्रदीप केडिया, डॉ. एस.के. वर्मा, रोटेरियन राकेश दोचनिया, दिनेश मंढोलिया, अनिल गुप्ता, पुष्पा रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्यों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




