Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने किया बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया संतोष

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच का गहन निरीक्षण किया।

SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने किया बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया संतोष

महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंचे आयोग के सदस्य, मरीजों से लिया फीडबैक, व्यवस्थाओं को सराहा

बहराइच 03 अगस्त

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच का गहन निरीक्षण किया।

विभागों का जायजा मा. सदस्य ने आपातकालीन विभाग, ICU, चिल्ड्रेन वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), रेडियोलॉजी विभाग, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन यूनिट और PICU वार्ड का अवलोकन किया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं, इलाज के स्तर और साफ-सफाई के संबंध में सीधा संवाद किया।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री से व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

“अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और यहां की व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक हैं।”

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. रिजवान, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, मीडिया प्रभारी, नर्सिंग अधीक्षका एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!