बहराइच -: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
न्याय पालिका के फैसले का किया स्वागत कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया

बहराइच -: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
न्याय पालिका के फैसले का किया स्वागत कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद आज उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत सभी की जीत है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आज फैसला आने के बाद भरोसा और बढ़ गया। महिला पहलवानों द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसपर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए सांसद को बाइज्जत बरी कर दिया है।शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित गोनार्ड लॉन कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की।
सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही खुशियों भरा दिन है और किसी महापर्व से आज का दिन कम नहीं है।
आज हम सबके अभिभावक, हम सबके संरक्षक, हमारे आदर्श आदरणीय नेता जी को न्यायपालिका द्वारा बाइज्जत बरी किया है।पहले भी हम लोग न्यायपालिका पर भरोसा करते चले आए और आज न्यायपालिका का जो यह निर्णय है स्वागत करने योग्य है। जिससे न्यायपालिका पर आज समाज का और देश का भरोसा बढ़ा है और इसीलिए आज हम लोग यहां पर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि आदरणीय नेता जी को कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया है, हम सबके लिए आज बहुत खुशियों भरा दिन है।




