Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पारिवारिक विवाद में परिवार परामर्श केंद्र ने कराया समझौता, टूटने से बचा परिवार

बहराइच, 12 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी समझ-बूझ एवं सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

पारिवारिक विवाद में परिवार परामर्श केंद्र ने कराया समझौता, टूटने से बचा परिवार

 

बहराइच, 12 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी समझ-बूझ एवं सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक परिवार के दोनों पक्षों के बीच सफलतापूर्वक सुलह कराकर परिवार को टूटने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के संबंध में एक पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर मामले में सुलह कराने की मांग की गई थी। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को मामले का निस्तारण आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले को विस्तारपूर्वक समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की बातों को अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से सुना गया। टीम ने दोनों पक्षों को पारिवारिक रिश्तों के महत्व, आपसी विश्वास, सहयोग एवं सामंजस्य के संबंध में समझाया। काफी देर तक चली समझाइश एवं बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी आपसी गलतफहमियों और विवादों को दूर करते हुए भविष्य में एक-दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा न करने का भरोसा दिया। दोनों पक्षों ने पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ साथ रहने पर सहमति जताई। सुलह होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को भविष्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न करने तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की सलाह दी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद परिवार को टूटने से बचाने में पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल महत्वपूर्ण साबित हुई। पुलिस की इस पहल से जहां एक परिवार में फिर से आपसी सौहार्द कायम हुआ, वहीं विवाद को कानूनी कार्रवाई की दिशा में जाने से पहले बातचीत के माध्यम से सुलझाने का सकारात्मक प्रयास भी सामने आया। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, महिला आरक्षी छाया द्विवेदी, महिला आरक्षी अनन्या सिंह तथा महिला आरक्षी सविता मिश्रा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!