Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

बहराइच, 15 अगस्त। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” हके तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

 

बहराइच, 15 अगस्त। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” हके तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी की अध्यक्ष एवं पुलिस परिवार की मुखिया श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हरियाली तीज एवं सावन पर्व की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया। कार्यक्रम में वामा सारथी की सदस्य श्रीमती डॉ. पारुल, प्रधानाचार्या पुलिस मॉडर्न स्कूल श्रीमती निशा सिंह सहित पुलिस परिवार की महिलाएं एवं वामा सारथी की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज एवं सावन पर्व की परंपराओं और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मेहंदी, रंगोली, गजरा मेकिंग तथा तीज से संबंधित क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सावन की खुशियों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन करते हुए हंसी-खुशी के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिताओं के आधार पर श्रीमती अंजली सिंह को ‘मिस तीज’ चुना गया। वहीं श्रीमती नम्रता सिंह ने द्वितीय तथा श्रीमती पूजा भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वामा सारथी अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव एवं सदस्य श्रीमती डॉ. पारुल द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को कार्य की व्यस्तता के बीच आपसी मेल-जोल, मनोरंजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक मंच प्रदान करना तथा भारतीय पर्वों और लोक परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखना रहा। आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। हरियाली तीज कार्यक्रम के सफल आयोजन से पुलिस परिवार में उत्साह, सौहार्द, खुशी और पारिवारिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं सावन की लोक संस्कृति से जुड़े रंगों के साथ पर्व का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!