मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी चौपाल का आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच, 16 अगस्त। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी चौपाल का आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच, 16 अगस्त। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त किया। पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। महिला अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के उपाय और विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल एवं प्रभावी उपायों के बारे में भी बताया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिस टीमों ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही मानव तस्करी एवं बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति भी महिलाओं और बालिकाओं को विशेष रूप से सचेत किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का संदेश दिया गया।




