Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तहसील कैसरगंज में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित होगा सभागार 

बहराइच 17 अगस्त। तहसील कैसरगंज के पुराने तहसील भवन में अधिवक्ताओं के लिए 88.30 लाख रुपये की लागत से एक नया कक्ष व सभागार बनाया जाएगा। यह परियोजना एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई है

तहसील कैसरगंज में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित होगा सभागार

 

 

 

बहराइच 17 अगस्त। तहसील कैसरगंज के पुराने तहसील भवन में अधिवक्ताओं के लिए 88.30 लाख रुपये की लागत से एक नया कक्ष व सभागार बनाया जाएगा। यह परियोजना एमएलसी पदमसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई है। पुरानी तहसील परिसर में एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक कैसरगंज आनन्द कुमार यादव, जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस परियोजना से कैसरगंज तहसील में लंबे समय से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाओं की कमी पूरी होने की उम्मीद है। यह भवन अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगा।

भूमि पूजन के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आम जनता के साथ-साथ विभिन्न वर्गों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। भूमि पूजन के दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कर्मचारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह विसेन ने इस निर्माण को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह विशेन, ज्ञान बाबू वर्मा, महामंत्री वीरेश कुमार पांडेय और पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहा.अभि. भैरव प्रसाद मिश्रा, अवर अभि. अमित कुमार व सचिन वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!