उत्तर प्रदेश

सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया 

 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 18.08.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

जनपद श्रावस्ती

दिनांक: 18.08.2026

इसी क्रम में थाना इकौना पुलिस द्वारा कस्बा इकौना में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें।

यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!