Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू से भरी टैªक्टर ट्राली पकड़ी मई

सरयू नदी से अवैध बालू खनन पर मोनालिसा जौहरी की बड़ी कार्रवाई

एसडीएम मिहीपुरवा के निर्देश पर अवैध बालू से भरी टैªक्टर ट्राली पकड़ी मई

सरयू नदी से अवैध बालू खनन पर मोनालिसा जौहरी की बड़ी कार्रवाई

 

बहराइच 19 अगस्त। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) क्षेत्र में सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने के मामले में एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम मिहींपुरवा के निर्देश पर राजस्व लेखपाल द्वारा अवैध रूप से बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई होने तक चौकी रायबोझा पर सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में खनन विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है एवं परिवहन विभाग को भी वाहन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौका पर भेजा गया। मौका मुआयना को पहुंची राजस्व टीम को सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ले जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रायबोझा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!