1857 की क्रांति के वीरों के परिजनों का रायबरेली में होगा सम्मान, बहराइच से प्रतिनिधिमंडल रवाना
बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में 1857 की क्रांति एवं देशसेवा में बलिदान देने वाले वीरों के परिजनों को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया

1857 की क्रांति के वीरों के परिजनों का रायबरेली में होगा सम्मान, बहराइच से प्रतिनिधिमंडल रवाना
बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त
राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में 1857 की क्रांति एवं देशसेवा में बलिदान देने वाले वीरों के परिजनों को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सहभागिता के लिए बहराइच से आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल रायबरेली पहुंच गया है। जिला प्रशासन बहराइच के सौजन्य से नायब तहसीलदार सुनील गिरी द्वारा आवागमन की व्यवस्था कराई गई। इसी व्यवस्था के तहत रमेश कुमार मिश्र, सेनानी भवन, आदित्य भान सिंह, चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज, विष्णु प्रताप सिंह एवं कामरान सिद्दीकी निवासी शहर बहराइच रायबरेली पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल प्रभु टाउन स्थित होटल शांति इन में ठहरा है। ऐतिहासिक समारोह में 1857 की क्रांति के वीरों और देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रसेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेनानियों के परिजनों का सम्मान किए जाने को लेकर बहराइच के प्रतिनिधियों में उत्साह है। समारोह को स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को स्मरण करने और नई पीढ़ी को वीरों के त्याग से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



