Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मण्डल में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट का हुआ सफल ऑपरेशन नित नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर मेडिकल कॉलेज बहराइच 

बहराइच 27 अगस्त। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, बहराइच ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है

मण्डल में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट का हुआ सफल ऑपरेशन

नित नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर मेडिकल कॉलेज बहराइच

 

 

बहराइच 27 अगस्त। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, बहराइच ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग (ऑर्थाेपेडिक्स) विभाग में मण्डल स्तर पर पहली बार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से टोटल नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। इस उपलब्धि से मेडिकल कॉलेज बहराइच ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। लगभग 6 वर्षों से घुटने की गंभीर समस्या से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज भागुवाती प्रजापति (काल्पनिक नाम), निवासी चित्तौरा, जनपद बहराइच का सफलतापूर्वक टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया। यह जटिल शल्य चिकित्सा अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सम्पन्न की गई।

डॉ. (प्रो.) मिथिलेश कुमार ने बताया कि मरीज लंबे समय से घुटने की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिसके कारण चलने-फिरने के साथ-साथ दैनिक जीवन के सामान्य कार्य करना भी अत्यंत कठिन हो गया था। मरीज का विस्तृत परीक्षण एवं आवश्यक जांचें कराने के बाद विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से टोटल नी रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है तथा ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकीय निगरानी में मरीज का उपचार एवं पुनर्वास किया जा रहा है।

इस जटिल एवं महत्वपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में अस्थि रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम तथा अन्य सहायक चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. आशीष ने आवश्यक एनेस्थीसिया एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अस्थि रोग विभाग एवं पूरी ऑपरेशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी जटिल शल्य चिकित्सा का सफल होना मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए अत्यंत गौरव एवं गर्व का विषय है।

प्रो. खत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की अत्याधुनिक एवं जटिल शल्य चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बहराइच सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निरंतर प्रयास है कि गंभीर बीमारियों एवं जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को दूरस्थ महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें बेहतर, आधुनिक तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने ही क्षेत्र में मिल सके। मण्डल स्तर पर पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन की सफलता को मेडिकल कॉलेज बहराइच की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह सफलता न केवल संस्थान की विशेषज्ञ चिकित्सा क्षमता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के हजारों घुटना रोगियों के लिए बेहतर उपचार की नई उम्मीद भी लेकर आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!