Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: रुपईडीहा में 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक महिला तस्कर को 116 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

बहराइच: रुपईडीहा में 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

उजाला हिंद, बहराइच

बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक महिला तस्कर को 116 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

दशहरा बाग से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 6 सितंबर 2026 की रात दशहरा बाग, थाना रुपईडीहा क्षेत्र में की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

इसके अलावा पुलिस ने उसके कब्जे से 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा, 23,800 रुपये नेपाली करेंसी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष रुपईडीहा ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और नेपाली करेंसी कहां से आई।

क्राइम ब्यूरो, शास्त्र तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!