श्रावस्ती: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वीरगंज बाजार में जागरूकता रैली, छात्रों ने लोगों को बताया लोक अदालत का महत्व
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, जिलाधिकारी श्रावस्ती के अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

श्रावस्ती: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वीरगंज बाजार में जागरूकता रैली, छात्रों ने लोगों को बताया लोक अदालत का महत्व
जमुनहा, श्रावस्ती | उजाला हिंद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, जिलाधिकारी श्रावस्ती के अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु *दिनांक 08.09.2026 को स्थान वीरगंज बाजार, तहसील जमुनहा में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु एक रैली निकाली गयी।
रैली में चौधरी गौरव पब्लिक इण्टर कालेज के समस्त छात्र व छात्राएं* उपस्थित रहे तथा जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान रैली में समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के पी.एल.वी. तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।