Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने किया रूट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने किया रूट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 

प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही रूफटॉप ड्यूटी के जरिए आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है।

 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस को असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर विशेष नजर रखने के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गतिविधियों की भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर होटल, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों की चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर DFMD और बैगेज स्कैनर लगाए गए हैं। चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही लोगों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग इनक्लोजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

 

मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कराने और प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए रस्से और लाउड-हेलर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 

पुलिस आयुक्त ने सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारियां स्पष्ट करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव समेत कमिश्नरेट वाराणसी एवं बाहरी जनपदों से आए राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!