महिला पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

महिला पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
श्रावस्ती | उजाला हिंद
रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
दिल्ली पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम को कवरेज के दो महिला पत्रकारों को पिटाई के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद* ने कड़ा रोष जताया है।
परिषद ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। दिल्ली में गृहमंत्री व दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा मैक्स हॉस्पिटल में एक नए विंग के शुभारंभ के कवरेज के दौरान स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान व नफीसा खान* को दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन के कुछ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता करते हुए पिटाई की तथा घसीट कर पुलिस वाहन में डालकर साकेत पुलिस स्टेशन पर ले गए तथा कमरा बंद कर व एक महिला अधिकारी व पुलिस ने मिलकर को बेरहमी से पीटा।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तथा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने सभी प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिये थे। इसी निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि) के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जिला प्रभारी एसपी सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष सतीश द्विवेदी, भीम सिंह, रुन्नू खान, जिला विधिक सलाहकार अर्जुन मिश्र, विजयंत मिश्र, बृजेश द्विवेदी वर्मा, इकौना तहसील अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जमुनहा तहसील अध्यक्ष पवन सेठ, भिनगा तहसील अध्यक्ष राहत अहमद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।




