उत्तर प्रदेश
संतलिया चौकी प्रभारी ने किया पैदल गश्त, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बहराइच / नवाबगंज थाना नवाबगंज के अंतर्गत चौकी संतलिया के प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने शनिवार को चौकी के समस्त स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
चौकी प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाये रखना है।
इस दौरान SSB संथालिया टीम और चौकी के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।