Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध दीवार निर्माण का आरोप, सिविल केस के बावजूद कब्जे की कोशिश

पीड़ित बुजुर्ग ने DIG देवी पाटन से लगाई न्याय की गुहार, कहा - धमकी देकर हरिजन एक्ट में फंसाने की दे रहे हैं धमकी

तालाब की जमीन पर अवैध दीवार निर्माण का आरोप, सिविल केस के बावजूद कब्जे की कोशिश

 

 

रिपोर्ट उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

 

पीड़ित बुजुर्ग ने DIG देवी पाटन से लगाई न्याय की गुहार, कहा – धमकी देकर हरिजन एक्ट में फंसाने की दे रहे हैं धमकी

 

बहराइच / रिसिया। थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्की दीवार उठाने का मामला सामने आया है।

 

पीड़ित सन्तशरण (66 वर्ष) पुत्र मिश्रीलाल निवासी शंकरपुर ने पुलिस उप-महानिरीक्षक, देवी पाटन मण्डल गोण्डा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही किशोरी लाल व उनके परिवार द्वारा विवादित जमीन पर जबरन ईंट की दीवार बनाई जा रही है।

 

प्रार्थी के अनुसार उक्त जमीन को लेकर उन्होंने न्यायालय सिविल जज (अ०ख०) बहराइच में दिनांक 11.09.2026 को सिविल वाद संख्या 2048/2026 दायर किया है, जिसकी अगली तारीख 12.10.2026 है और 17.09.2026 को कोर्ट कमीशन की कार्यवाही भी पूरी हो चुकी है। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षीगण दिनांक 18.09.2026 को मौके पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।

 

सन्तशरण का कहना है कि रोकने पर उन्हें गाली-गलौज व जान-माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने DIG से मांग की है कि मौके पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

 

इस संबंध में थाना रिसिया पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!