Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच : ग्राम सभा किशुनपुर में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न, राजेन्द्र प्रसाद साहू ने लिया दीक्षा संस्कार

रिसिया, बहराइच। विकास खण्ड रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा किशुनपुर में आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू के आवास पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

बहराइच : ग्राम सभा किशुनपुर में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न, राजेन्द्र प्रसाद साहू ने लिया दीक्षा संस्कार

रिपोर्ट उमा शंकर गुप्ता रिसिया उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

रिसिया, बहराइच। विकास खण्ड रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा किशुनपुर में आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू के आवास पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दीं और विश्व शांति, जन कल्याण एवं सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के उपरांत परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी को साक्षी मानकर श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू ने गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन श्री अम्बर लाल वर्मा जी द्वारा गायत्री मंत्र की दीक्षा ली।

इस अवसर पर श्री अम्बर लाल वर्मा ने दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षा आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का संकल्प है और गायत्री मंत्र से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में ग्राम के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से श्री बृजलाल वर्मा, श्री राम धीरज चौहान, श्री मनमोहन लाल विश्वकर्मा, श्री बराती लाल, श्री राम नेवास साहू, श्री राम खेलावन साहू, पिपरी माफी से श्री कमलेश कुमार साहू, श्री राधेश्याम वर्मा, नरसिंहडीहा से श्री राकेश कुमार वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!