उत्तर प्रदेश
बहराइच भिनगा बस स्टैंड के पास पेड़ गिरने से कई ऑटो रिक्शा चपेट में, जनहानि की सूचना नहीं
बहराइच। शहर के भिनगा बस स्टैंड के बगल में सोमवार को अचानक एक पेड़ गिरने से वहां खड़े कई ऑटो रिक्शा उसकी चपेट में आ गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच. समीर खा
बहराइच भिनगा बस स्टैंड के पास पेड़ गिरने से कई ऑटो रिक्शा चपेट में, जनहानि की सूचना नहीं
बहराइच। शहर के भिनगा बस स्टैंड के बगल में सोमवार को अचानक एक पेड़ गिरने से वहां खड़े कई ऑटो रिक्शा उसकी चपेट में आ गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने से ऑटो रिक्शा को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा पेड़ को हटाने और रास्ता साफ कराने की कार्रवाई की जा रही है।




