उत्तर प्रदेश

महिला किसानों की वार्षिक आमसभा में आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर हुआ मंथन

बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में वीरांगना लक्ष्मी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया

महिला किसानों की वार्षिक आमसभा में आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर हुआ मंथन

 

 

बहराइच ब्यूरो 29 सितंबर। मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में वीरांगना लक्ष्मी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल हुईं। आमसभा में महिलाओं ने कृषि, आत्मनिर्भरता, महिला अधिकारों तथा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं को लेकर आपस में विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में बतौर मेहमान साथी वन्देमातरम एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं सोशल एक्टिविस्ट श्रेयांश यशस्वी ने सहभागिता की। उन्होंने महिला किसानों को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपनी क्षमता और संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगी तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र के विकास पर पड़ेगा। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय यूथ इंक़लाब टीम के सदस्यों को वीरांगना लक्ष्मी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रदीप सिंह, जमील, पवन, अवधेश वर्मा समेत अन्य साथी शामिल रहे। कार्यक्रम में महिला किसानों ने अपनी भागीदारी के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा की। आयोजकों ने कहा कि महिला किसानों को एक मंच पर लाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रविकांत वर्मा एवं उनकी पूरी टीम को उपस्थित लोगों ने बधाई दी। आमसभा के दौरान महिला शक्ति, एकता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयास को क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!