राजकीय आईटीआई में 12 अक्टूबर को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुत मेला
बहराइच ब्यूरो 09 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के परिसर में 12 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा

राजकीय आईटीआई में 12 अक्टूबर को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुत मेला
बहराइच ब्यूरो 09 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के परिसर में 12 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे से होगा, जिसमें जनपद के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों तथा प्रतिष्ठानों के प्रतिभाग करने की संभावना है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित संस्थान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग और प्रतिष्ठान, जिन्हें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों की आवश्यकता है, वे मेले में साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर सकेंगे। प्रधानाचार्या ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच परिसर में पहुंचकर मेले में प्रतिभाग करें, ताकि उन्हें अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए चयन का अवसर मिल सके।




