उत्तर प्रदेश

गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन

  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के आदेशानुसार महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जनपद में विधिक जागरूकता एवं जनसामान्य में शांति, अहिंसा तथा सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के आदेशानुसार महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जनपद में विधिक जागरूकता एवं जनसामान्य में शांति, अहिंसा तथा सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

 

जिसमे बालक बालिकाओं द्वारा नुक्कड नाटक और चित्रकला का भी प्रदर्शन किया गया। प्रभातफेरी के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ-साथ बच्चों को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पाॅक्सो अधिनियम) के संबंध में सरल एवं आयु-उपयुक्त तरीके से जानकारी प्रदान की गयी

 

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स कौंसिल के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण एवं पैरा-लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्रीमती अनुप्रिया द्वारा प्रभातफेरी को हर झण्डी दिखाकर कोतवाली भिनगा से रवाना किया गया जो ईदगाह तिराहा, भिनगा तक निकाली गई।

DLSA SHRAVASTI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!