*पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में विद्यार्थियों को दिया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र*
*मुख्यमंत्री द्वारा दशमोत्तर छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की*

*पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में विद्यार्थियों को दिया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र*
*मुख्यमंत्री द्वारा दशमोत्तर छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की*
संवाददाता -मंजीत मिश्र
भिनगा /श्रावस्ती –
आर्थिक अभाव किसी विद्यार्थी की शिक्षा और उसके सपनों की राह में बाधा न बने, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
“युवा पढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।”
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आज लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री MYogiAdityanath जी के कर-कमलों द्वारा अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण किया गया !
इसी क्रम मे कलेक्ट्रेट सभागार भिनगा श्रावस्ती में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जी के साथ सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित किया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्रा जी ने पूर्व सांसद ने आगे कहा कि
आर्थिक परिस्थितियाँ किसी विद्यार्थी की शिक्षा के मार्ग में अवरोध न बनें और हर प्रतिभाशाली युवा अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्राप्त करे—इसी उद्देश्य के साथ डबल इंजन सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यह आर्थिक सहायता शिक्षा को संबल, प्रतिभा को अवसर और युवा सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी।




