उत्तर प्रदेश

बोझिया में डॉ. अंबेडकर व संत रविदास के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। 282 बलहा विधानसभा क्षेत्र के बोझिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि रविदास जी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया

बोझिया में डॉ. अंबेडकर व संत रविदास के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। 282 बलहा विधानसभा क्षेत्र के बोझिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि रविदास जी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अवसर मिला। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि सहित उनके साथ आए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि रविदास के सामाजिक योगदान, विचारों और उनके संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सम्मानजनक जीवन का मार्ग दिखाया। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी ने मानवता, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उनके विचार जाति-पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान सम्मान देने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समानता, सामाजिक न्याय तथा आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, सम्मान और समानता की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!