लखनऊ: यूपी पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले – जर्सी वाला जज्बा अब वर्दी में दिखाओ
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।

लखनऊ: यूपी पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले – जर्सी वाला जज्बा अब वर्दी में दिखाओ
प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद – लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में आज गांव से ब्लॉक तक, ब्लॉक से जनपद तक और जनपद से प्रदेश तक खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम और इंटरनेशनल स्टेडियम विकसित हो रहे हैं। सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
सीएम योगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जर्सी’ में जो कार्य आप करते थे, सरकार वही अपेक्षा और जज्बा आपसे ‘वर्दी’ में भी करती है। आपने खेल के मैदान में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, अब पुलिस की वर्दी में आप प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने के लिए कुशल खिलाड़ी कोटा के तहत सीधी भर्ती की व्यवस्था की है, ताकि खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके और वे बिना किसी चिंता के अपने खेल पर फोकस कर सकें।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नव-चयनित खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।




