बहराइच: रिसिया के बंगला चक वन क्षेत्र में रात के अंधेरे में वन विभाग ही करवा रहा अवैध कटान, ग्रामीणों ने JCB-ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ा
बहराइच के रिसिया क्षेत्र से वन विभाग का बड़ा काला कारनामा सामने आया है। आरोप है कि बंगला चक वन क्षेत्र में रात के अंधेरे में खुद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कीमती जंगली पेड़ों का अवैध कटान करवा कर सागौन, शीशम समेत तमाम कीमती लकड़ियां बेच रहे हैं।

बहराइच: रिसिया के बंगला चक वन क्षेत्र में रात के अंधेरे में वन विभाग ही करवा रहा अवैध कटान, ग्रामीणों ने JCB-ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ा
उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद – बहराइच / रिसिया
बहराइच के रिसिया क्षेत्र से वन विभाग का बड़ा काला कारनामा सामने आया है। आरोप है कि बंगला चक वन क्षेत्र में रात के अंधेरे में खुद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कीमती जंगली पेड़ों का अवैध कटान करवा कर सागौन, शीशम समेत तमाम कीमती लकड़ियां बेच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए स्वास्थ्य विभाग की जमीन के बगल में लगे कीमती सरकारी पेड़ों को कटवाकर वन विभाग के अधिकारी अपनी जेब गरम कर रहे हैं। कटान के बाद सबूत मिटाने के लिए पेड़ की जड़ों को बगल में बह रही छोटी नदी में फिकवा कर काले कारनामे को छिपाया जा रहा था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय ग्रामवासियों एवं पत्रकारों ने मौके पर जड़ खोदती जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी कीमती लकड़ी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे रिसिया मोड़ चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने जेसीबी और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत कब्जे में लेकर थाने ले गए।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी वन अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




