उत्तर प्रदेश
नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, एक घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, एक घायल
उजाला हिंद – नवाबगंज / बहराइच
नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




