62वीं वाहिनी SSB भिनगा में बालिकाओं एवं प्रशिक्षु कस्टम इंस्पेक्टरों के लिए हथियार प्रदर्शनी का आयोजन
भिनगा (श्रावस्ती)। कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में वाहिनी परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी एवं सिरसिया से आई बालिकाओं तथा कस्टम विभाग के प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों के लिए हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

62वीं वाहिनी SSB भिनगा में बालिकाओं एवं प्रशिक्षु कस्टम इंस्पेक्टरों के लिए हथियार प्रदर्शनी का आयोजन
रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
भिनगा (श्रावस्ती)। कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में वाहिनी परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुर रानी एवं सिरसिया से आई बालिकाओं तथा कस्टम विभाग के प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों के लिए हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं प्रशिक्षु इंस्पेक्टरों को सशस्त्र सीमा बल द्वारा सुरक्षा एवं सीमा प्रबंधन के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हथियारों एवं उपकरणों से परिचित कराना तथा बल की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों को हथियारों की विशेषताओं, उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा देश की सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल की भूमिका से अवगत कराने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों के साथ कस्टम विभाग के 47 प्रशिक्षु इंस्पेक्टर तथा दोनों विद्यालयों की कुल 145 बालिकाएं उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता, सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं युवाओं में राष्ट्रसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।




