उत्तर प्रदेश

बहन को बचाने गए भाई पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, दोनों हाथ काटे, मुकदमा दर्ज – CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच। नवाबगंज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहन की पिटाई की सूचना पर ससुराल पहुंचे भाई पर जीजा ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया

बहन को बचाने गए भाई पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, दोनों हाथ काटे, मुकदमा दर्ज – CCTV में कैद हुई वारदात

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़

बहराइच। नवाबगंज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहन की पिटाई की सूचना पर ससुराल पहुंचे भाई पर जीजा ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके दोनों हाथ कट गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित मटेरा  गांव निवासी मकसूद खां ने बताया कि उसने अपनी बहन आयमा का निकाह साल 2009 में नवाबगंज के केवलपुर गांव निवासी अफसर खां के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा था। हर बार समझा-बुझाकर वहीं रहने के लिए कहा जाता था।

 

सोमवार देर शाम बहन की पिटाई की सूचना पर मकसूद केवलपुर गांव पहुंचा। वहां बहन को बचाने का प्रयास करने पर नाराज जीजा अफसर खां ने तलवार से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले तलवार से मकसूद पर हमला किया, किसी तरह उसने हाथ से रोकने की कोशिश की तो तलवार से उसकी गर्दन पर वार करने लगा। जान बचाने के लिए हाथ आगे करने पर उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खून से लथपथ होने के बाद भी आरोपी तलवार से वार करता रहा। किसी तरह मकसूद ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

 

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी अफसर खां के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!