उत्तर प्रदेश

वृद्धाश्रम अमीनपुर नागरौर पहुंचे पुलिस के अधिकारी, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र,फल और मिष्ठान।

 बहराइच* मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने अमीनपुर नगरौर में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें मौसमी वस्त्र, कपड़े व फल वितरित किए

*वृद्धाश्रम अमीनपुर नागरौर पहुंचे पुलिस के अधिकारी, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र,फल और मिष्ठान।*

 

बहराइच* मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने अमीनपुर नगरौर में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें मौसमी वस्त्र, कपड़े व फल वितरित किए। अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर **आयुष विक्रम सिंह**, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण **दुर्गा प्रसाद तिवारी**, महिला अपराध क्षेत्राधिकारी **हर्षिता तिवारी**, नगर क्षेत्राधिकारी **नारायण दत्त मिश्रा**, थाना प्रभारी **ददन सिंह** और मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक **दीपिका यादव**महिला आरक्षी शांति देवी,प्रियंका पाण्डेय, व अमित मौर्य सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इस पहल के जरिए पुलिस ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!