उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती: मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान, 917 मतदान केंद्रों पर लगे शिविर, BLO सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे मौजूद

*श्रावस्ती, 17 अक्टूबर 2026।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

श्रावस्ती: मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान, 917 मतदान केंद्रों पर लगे शिविर, BLO सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे मौजूद

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल

 

*श्रावस्ती, 17 अक्टूबर 2026।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज 17 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी *अन्नपूर्णा गर्ग* ने प्रा0वि0 शाहपुर कठौतिया, प्रा0वि0 लेंगडी गूलर, प्रा0वि0 हरिहरपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रा0वि0 बहोरवा के अंतर्गत समस्त बूथों का निरीक्षण किया।

 

जनपद के *917 मतदान केंद्रों* में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व अन्य पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरकर आवेदन कराया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि *24 अक्टूबर (शनिवार) 2026* को भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। विशेष कैंप दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) *प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक* उपस्थित रहेंगे।

 

कैंप में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैंप दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!