Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: स्टोन के ऑपरेशन के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गलत दवा देने का आरोप

बहराइच के नानपारा स्थित साईं हेल्थ सेंटर में स्टोन का ऑपरेशन कराने गए 35 वर्षीय सर्वेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाया

बहराइच: स्टोन के ऑपरेशन के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गलत दवा देने का आरोप

 

बहराइच के नानपारा स्थित साईं हेल्थ सेंटर में स्टोन का ऑपरेशन कराने गए 35 वर्षीय सर्वेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के भतीजे का कहना है कि लापरवाही के कारण उनके चाचा की जान गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

 

“हमारे चाचा सर्वेश मिश्रा स्टोन का ऑपरेशन कराने आए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलत दवा देने से उनकी मौत हो गई…”

 

पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!