अवैध बालू परिवहन पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मिहींपुरवा बहराइच 11 अक्टूबर। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है

अवैध बालू परिवहन पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मिहींपुरवा बहराइच 11 अक्टूबर। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को शिकायत मिलने पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बालू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। प्रशासन ने पकड़े गए वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना मोतीपुर में थानाध्यक्ष की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी बहराइच को रिपोर्ट भेजी गई है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट किया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी की जाएगी तथा शिकायत मिलने पर संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों में हलचल है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




