उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था, लोगों को किया जागरूक

 बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के अवसर पर संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था, लोगों को किया जागरूक

 

बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के अवसर पर संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व सह-नोडल मिशन शक्ति एवं क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने किया, जबकि क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह की उपस्थिति में महिला पुलिस टीम और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने संयुक्त रूप से यातायात संचालन में सहभागिता की। अभियान के तृतीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का संदेश दिया गया। जनपद के विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने भी यातायात जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक बताते हुए लोगों से सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने, सड़क पर अनुशासित व्यवहार अपनाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मिशन शक्ति 6.0 के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के साथ जनसामान्य को जागरूक करने की दिशा में यह पहल की गई, जिससे सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!